Orai News: बारिश से कच्चा मकान ढहा, मुआवजा और पक्के आवास की मांग
Orai News: कुठौंद में हाल ही में हुई बारिश के कारण एक महिला का घर शनिवार सुबह ढह गया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। महिला ने 80 से 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है और प्रशासन से राहत और पक्का आवास की मांग की।

Orai News: कुठौंद। बीते दिनों हुई लगातार बारिश के कारण थाना व कस्बा कुठौंद में एक महिला का मकान शनिवार तड़के अचानक ढह गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान के मलबे में गृहस्थी का पूरा सामान दब गया। पीड़िता ने करीब 80 से 90 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है। महिला मोती कुंवर निवासी ग्राम थाना व कस्बा कुठौंद प्रतिदिन की तरह शाम को अपना काम खत्म करके सो गई थी। तभी शनिवार तड़के के आसपास मकान ढहने की आवाज सुनकर तुरंत जाग गई और बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते पूरा सामान मलबे में दब गया।
महिला के शोर मचाने पर मोहल्लावासी एकत्रित हो गए और पीड़ित महिला को शांत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत महिला से हालचाल पूछे और अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी। पीड़िता का कहना है कि वह विधवा है और उनके पास रहने के लिए कोई सुरक्षित पक्का आवास नहीं है। सरकारी योजनाओं के बावजूद उन्हें अब तक पक्का मकान नहीं मिल सका है। उन्होंने प्रशासन से आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही पक्का आवास उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सके।


