खचाखच भरकर निकली पनवेल एक्सप्रेस, तमाम यात्री छूट गए

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई में होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को भीड़भाड़ का सामना करना पड़ा। पनवेल एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ने में कठिनाई हुई। आरपीएफ को हालात संभालने पड़े। परीक्षा के बाद स्टेशन पर भीड़ उमड़ी, जिससे यात्रियों को नाराजगी हुई और रेलवे पर दिखावे का आरोप लगा।

खचाखच भरकर निकली पनवेल एक्सप्रेस, तमाम यात्री छूट गए

उरई। संवाददाता होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को तमाम तरह की परेशानी हुईं। पनवेल एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें खचाखच निकली। जनरल व स्लीपर बोगी में भीड़भाड़ अधिक होने की वजह से तमाम यात्रियों के साथ अभ्यार्थी नहीं चढ़ पाए। इसके चलते उन्हें दूसरी गाड़ी से जाना पड़ा। अधिक भीड़भाड़ की वजह से आरपीएफ को हालात संभालने पड़े।रविवार को होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के बाद शाम को जाने वालों का रैला उमड़ा। पनवेल एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस व सीतापुर एक्सप्रेस के समय तक स्टेशन पूरी तरह से भर गया। जैसे ही गाड़ी आई तो लोगों की भीड़ टूट पड़ी। जनरल से लेकर स्लीपर बोगी, ऐसा कोई नहीं था, जिसमें जगह हो।

धक्का मुक्की के बीच लोग चढ़ गए। करीब एक सैकड़ा से अधिक यात्रियों के साथ अभ्यार्थी नहीं बैठ गए। इसके चलते उन्होंने नाराजगी जाहिर की। मोनू, गोपाल, अनूप, वीरेंद्र आदि ने बताया कि रेलवे ने स्पेशल टे्रनों के संचालन के नाम पर केवल दिखावा किया। दो, एक टे्रनें चलाकर खानापूरी कर ली गई। इससे लोगों को बहुत असुविधा हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।