कालपी क्षेत्र के 68 स्थान में आयोजित होलिका दहन
Orai News - कालपी में होली पर्व के लिए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। 68 सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन होगा, और बाजारों में रंगों की दुकानें सज गई हैं। 2 मार्च की रात को होलिका दहन होगा और 3-4 मार्च को रंग खेला जाएगा। पुलिस और प्रशासन ने व्यवस्था सुनिश्चित की है।

कालपी, संवाददाता। होली पर्व के लिए स्थानीय प्रशासन तथा पुलिस विभाग ने शांति एवं सुरक्षा का माहौल स्थापित करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों के 68 सार्वजनिक स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा। वहीं बाजारों में भी परचून से लेकर पिचकारी रंगों की दुकानें सज गई हैं। 2 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा जबकि 3 व 4 मार्च को रंग खेला जाएगा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, थानेदारों तथा चौकी इंचार्जों अपने-अपने इलाकों में होने वाली होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर लिया हैतथा गणमान्य नागरिकों से भेंट करके होलिका पर्व को कुशलता संपन्न करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है।
होली के पर्व को लेकर मुख्य बाजार टरननगंज से ग्राहकों की भीड़भाड़ रही। वहीं थानेदार तथा पुलिस कर्मचारी बाजारों में ड्यूटी में तैनात रहे व भ्रमण शील रहे। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा को अवधेश कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में होली का पर्व को कुशलता पूर्वक निपटने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



