कालपी क्षेत्र के 68 स्थानों पर होगा होलिका दहन
Orai News - कालपी में होली के पर्व को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। 68 सार्वजनिक स्थानों पर होलिका दहन होगा। बाजारों में रंगों और पिचकारियों की दुकाने सज गई हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी होली पर्व की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।

कालपी। होली को लेकर प्रशासन ने शांति एवं सुरक्षा का माहौल स्थापित करने के लिए सक्रियता बढ़ा दी है। कालपी कोतवाली क्षेत्र के नगरीय एवं ग्रामीण अंचलों के 68 सार्वजनिक स्थानों में होलिका दहन किया जाएगा। वहीं बाजारों में भी परचून से लेकर पिचकारी रंगों की दुकानें सज गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, एडिशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, थानेदारों तथा चौकी इंचार्जों अपने-अपने इलाकों में होने वाली होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण कर लिया हैतथा गणमान्य नागरिकों से भेंट करके होलिका पर्व को कुशलता संपन्न करने के लिए पुख्ता व्यवस्था की है। होली के पर्व को लेकर मुख्य बाजार टरननगंज से ग्राहकों की भीड़भाड़ रही।
वही थानेदार तथा पुलिस कर्मचारी बाजारों में ड्यूटी में तैनात रहे व भ्रमण शील रहे। उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह तथा को अवधेश कुमार सिंह ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में होली का पर्व को कुशलता पूर्वक निपटने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। --------- होलिका दहन में तैनात रहेगा फोर्स निरीक्षक - 40 उप निरीक्षक- 250 हेड कांस्टेबल - 700 आरटीसी - 370
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



