महाशिवरात्रि पर नगर में होंगे ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन

Feb 08, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में महाशिवरात्रि पर पहली बार भव्य शिव बारात और शिव विवाह का आयोजन होगा। समाजसेवी दीपक मित्तल के अनुसार, यह आयोजन 15 फरवरी को होगा, जिसमें भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रतीक प्रस्तुत किया जाएगा। बारात शाम चार बजे बाजपेई मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी।

महाशिवरात्रि पर नगर में होंगे ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन

जालौन। महाशिवरात्रि पर नगर ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। जय बाबा बर्फानी ग्रुप एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नगर में पहली बार भव्य शिव बारात और शिव विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समाजसेवी दीपक मित्तल ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रतीक पर्व है और इसी भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के पर्व पर 15 फरवरी दिन रविवार को पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ नगर में पहली बार शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात का शुभारंभ शाम चार बजे मनोहर लाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित बाजपेई मंदिर से किया जाएगा।

यहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान शिव की बारात विभिन्न झांकियों के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, वैदिक मंत्रोच्चारण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, नंदी, भूत-प्रेतों की झांकियां और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। नगरवासियों को एक दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष रूप से आकर्षक झांकियों और साज-सज्जा की व्यवस्था की जा रही है। दीपक मित्तल ने बताया कि उन्होंने विश्वास जताया कि नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन यादगार और ऐतिहासिक बनेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।