गोपी उर्फ दीन मोहम्मद की मंदिर में गंगाजल छिड़ककर कराई घर वापसी
Orai News - उरई में 15 साल पहले धर्म परिवर्तन कर दीन मोहम्मद बने गोपी की मंगलवार को विहिप के कार्यकर्ताओं ने घर वापसी कराई। गोपी ने रेशमा से शादी के बाद धर्म परिवर्तन कराया था और कई बार घर लौटने का प्रयास किया था। अंततः विहिप ने उसकी मदद की और उसे गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया।
उरई। 15 साल पहले गांव की एक मुस्लिम महिला रेशमा के बहकावे में आकर धर्म परिवर्तन कर गोपी से दीन मोहम्मद बने वृद्ध की मंगलवार दोपहर को पीडब्ल्यूडी स्थित हनुमान मंदिर में विहिप के पदाधिकारियों ने घर वापसी कराई। इस दौरान गोपी उर्फ दीन मोहम्मद पर गंगाजल का छिड़क कर शुद्धिकरण किया और दाढ़ी भी बनवाई गई। कालपी कोतवाली क्षेत्र के मिनौरा निवासी 62 वर्षीय गोपी अहिरवार वर्तमान में शहर के बघौरा निवासी ने बताया 15 साल पहले पत्नी की मौत के बाद दो बीघा जमीन विक्रय हुई तो आधा पैसा भाई गोपाल को मिला। पांच लाख रुपये गोपी को मिला था।
इसकी जानकारी जब मुहल्ले की रेशमा निवासी करमचंदपुर कालपी को हुई तो उसने गोपी को जाल में फंसा लिया। गोपी झांसे में आ गया तो रेशमा उसे साथ विनय नगर कालिंद्री स्कूल फरीदाबाद हरियाणा ले गई। वहां गोपी का धर्म परिवर्तन कराया और उसे गोपी से दीन मुहम्मद बना दिया। साथ ही उसके पांच लाख रुपये भी हड़प लिए। 15 साल से गोपी दीन मुहम्मद बनकर रह रहा था। इस बीच कई बार घर वापसी का प्रयास किया, लेकिन रेशमा धमकी देती रही। रेशमा की प्रताड़ना से परेशान होकर मंगलवार को गोपी उर्फ दीन मुहम्मद ने विहिप व हिंदू उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ताओं से मिला और पूरी बात बताई। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उसे डीएम के पास ले गए और सिटी मजिस्ट्रेट को धर्म परिवर्तन से संबंधित शिकायती पत्र दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ता उसे पीडब्ल्यूडी कार्यालय परिसर में बने हनुमान मंदिर में ले गए और गोपी उर्फ दीन मुहम्मद को गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण किया। बाल कटवाने के बाद गोपी अहिरवार से दीन मुहम्मद की घर वापसी कराई। --------- बोले विहिप के प्रांतीय सेवा प्रमुख उरई। विहिप के प्रांतीय सेवा प्रमुख बलवीर सिंह जादौन ने कहा जो लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं उन पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अलावा उनका संगठन खुद भी ऐसे लोगों की तलाश कर रहा है जिनको धोखे से या किसी कारणवश उन्होंने दूसरा धर्म अपना लिया है जल्दी बड़े स्तर पर इस पर अभियान चलाया जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




