Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsHindu Conference Held in Mahewa Unity for National Interest Emphasized
हिंदू सम्मेलन में लोगों से राष्ट्र हित में एकजुट रहने की अपील

हिंदू सम्मेलन में लोगों से राष्ट्र हित में एकजुट रहने की अपील

संक्षेप:

Orai News - कालपी में महेवा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने राष्ट्रीय हित में एकजुट रहने की अपील की। भूपेंद्र सिंह ने भारत के गौरवमयी इतिहास का उल्लेख किया और कहा कि बंटने से ही हम गुलाम हुए हैं। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण पर भी चर्चा की गई।

Feb 09, 2026 05:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कालपी। महेवा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने लोगों से राष्ट्र हित में एकजुट रहने की अपील की। भूपेंद्र सिंह जिला कार्यवाहक ने भारत के गौरवशाली इतिहास का वर्णन कर कहा हमें इतिहास से सीख लेनी होगी। क्योंकि हम जब भी बंटे है तभी गुलाम हुए हैं कभी मुगलो ने देश को लूटा तो कभी अंग्रेजों ने लेकिन अब हमें एकजुट रहना है जिससे फिर से पुरातन इतिहास न दोहराया जा सके। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद ब्रह्म नन्द खरे ने सामाजिक समरसता, तथा पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त कर लोगों से आपस में शान्ति सदभाव और भाईचारा बनाये रखने की अपील की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस मौके पर विनीता पाण्डेय अर्चना देवी, विमल, त्रिभुवन सिंह, पृथ्वी राज सिंह, बलवीर सिंह, राजकुमार सिंह, हरिहर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, रूरा, ज्ञानेंद्र, अतुल, आनन्द सिम्हारा, अर्जुन हथनौरा, जयकरन सिंह चन्देल, प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।