11 हजार केवी की लाइन काफी नीचे लटकी, कभी भी हो सकता हादसा

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में तकिया मोड़ छत्रसाल ग्राउंड के सामने एक इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकान के बाहर 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन लटकी हुई है। व्यापारियों ने एसडीएम को शिकायत देकर लाइन को दुरुस्त करने और सुरक्षा जाली लगाने की मांग की है। खतरनाक स्थिति के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

11 हजार केवी की लाइन काफी नीचे लटकी, कभी भी हो सकता हादसा

जालौन। संवाददाता नगर के तकिया मोड़ छत्रसाल ग्राउंड के सामने औरैया रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर कारोबारियों की दुकान के ठीक बाहर से 11 हजार केवी की लाइन निकली है। यह लाइन काफी नीचे लटकी हुई है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। व्यापारियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बिजली लाइन को तार दुरूस्त कराने और लाइन के नीचे सुरक्षा जाली लगवाने की मांग की है।व्यापारी शमीम, अनीस खां, समीम अहमद, बब्लू बाबूजी, हाजी अनीस खां, लोकेंद्र सिंह आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी दुकानों के ठीक बाहर से 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन निकली है।

कई स्थानों पर तार काफी नीचे झूल रहे हैं और उनके नीचे सुरक्षा जाली भी नहीं लगी है। इतना ही नहीं, बिजली के खंभों की ऊंचाई भी कम होने के कारण तार दुकानों और रास्ते के काफी नजदीक आ गए हैं, जिससे खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर की दुकानें होने के कारण आग लगने का खतरा और अधिक बना रहता है। हल्की सी चिंगारी भी बड़े हादसे का रूप ले सकती है। इस संबंध में कई बार बिजली विभाग में शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। कभी बिल बनाने तो कभी बजट की बात कही जाती है। लेकिन एक साल से समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। दुकानदारों ने एसडीएम से उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।