Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsHigh Court Grants Bail to Former Legislators in Murder Case of Jitendra Ahirwar
कानपुर में पूर्वमंत्री सतीश पाल पर कारोबारियों को बंधक बना पीटने की रिपोर्ट

कानपुर में पूर्वमंत्री सतीश पाल पर कारोबारियों को बंधक बना पीटने की रिपोर्ट

संक्षेप:

Kanpur News - बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे सतीश पाल पर बर्रा थाने में कारोबारियों को बंधक बनाकर पीटने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि सतीश ने 45 लाख रुपये में कानपुर देहात में स्थित अपनी जमीन बेची थी। जब कारोबारियों को जानकारी हुई तो विरोध किया तो बंधक बनाकर रॉड से पीटा।

Dec 01, 2025 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बसपा सरकार में राज्य मंत्री रहे सतीश पाल पर बर्रा थाने में कारोबारियों को बंधक बनाकर पीटने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि सतीश पाल ने 45 लाख रुपये में कानपुर देहात में स्थित अपनी जमीन बेची थी। जब कारोबारियों को जमीन के विवादित होने की जानकारी हुई तो विरोध किया। पीड़ित कारोबारियों के मुताबिक सतीश पाल ने घर आकर रुपये ले जाने को कहा। जब कारोबारी घर पहुंचे तो उन्हें बंधक बनाकर रॉड से पीटा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इटावा के फ्रेंडस कॉलोनी थानाक्षेत्र में भरथना चौराहे के पास रहने वाले टाइल्स कारोबारी अतुल गुप्ता, इटगांव के कमलेश बाबू और चौगान निवासी मनोज कुमार आपस में दोस्त हैं। मनोज कुमार ने बताया कि उन लोगों ने सतीश से चार साल पहले कानपुर देहात के झींझक इलाके में स्थित छह बीघे जमीन खरीदी। इस जमीन के लिए उन लोगों ने 45 लाख रुपये सतीश पाल को दिए थे। बाद में पता चला कि यह जमीन विवादित है। सतीश से अपनी रकम वापस मांगी। इस पर सतीश ने कहा परेशान न हो, वह वर्तमान में सत्तादल में है, अपनी पकड़ के बूते जमीन से जुड़ा विवाद खत्म करा देंगे। हालांकि ऐसा नहीं हो पाया। उन लोगों ने अपनी रकम वापस मांगी तो सतीश ने उन सभी को रुपये लौटाने के बहाने छेदी सिंह का पुरवा बर्रा स्थित घर बुलाया।

डंडे, सरिया और साबड़ से बेरहमी से पीटा

आरोप है कि जैसे ही तीनों लोग अंदर पहुंचे सतीश पाल, दिनकर पाल, रामनरेश और अन्य लोगों ने मिलकर दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि उन्हें डंडे, लोहे की सरिया और साबड़ से बेरहमी से पीटा गया। हमले में गंभीर चोटें आईं और उनका मोबाइल तोड़ दिया गया। यही, नहीं हमलावरों ने धमकी दी कि अगर थाने गए तो जान से मार देंगे। पीड़ितों का दावा है कि सतीश पाल के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें पूरी घटना कैद होने की उम्मीद है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पीड़ितों का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जांच की जा रही है।