होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, बिना अनुमति नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

Mar 02, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - होली के पर्व पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करने के लिए डॉक्टरों की छुट्टियाँ रद्द कर दी गई हैं। सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी। इलाज के लिए आवश्यक दवाएं स्टॉक में रखी गई हैं।

होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, बिना अनुमति नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

उरई। होली पर्व के मद्देनजर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बिना अनुमति दो मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। साथ ही सीएचसी, पीएचसी से लेकर जिला अस्पताल में आंखों के ड्रॉप से लेकर मरहम पट्टी से लेकर सारी दवा स्टॉक में रखवा दी गई हैं। होली में मार्ग दुर्घटना या दुर्घटना में घायलों को अच्छे से इलाज के लिए डॉक्टर और कर्मचारियों को स्वास्थ्य महकमे ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। जबकि एंबुलेंस को भी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश मिले हैं। होली तथा रमजान के पर्व पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को अधिक संवेदनशील और सुदृढीकरण रखने को जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक और सीएचसी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश मिले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

होली पर्व पर दुर्घटनाग्रस्त और विशाक्त के मरीजों की संख्या में वृद्धि की संम्भावना रहती है। इसको लेकर सीएचसी, पीएचसी पर सेक्टर बनाकर समस्त इमरजेंसी सुविधायें क्रियाशील रखी जाएंगी। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ एवं दवाओं की उपलब्धता सातों दिन 24 घंटे सुनिश्चित की जाए।सीएचसी पर मेडिकोलीगल परीक्षण, एक्स-रे व पैथालॉजी जैसी सुविधायें मानव संसाधन के साथ वही पर उपलब्ध करा दी जायें। इनके लिये अनावश्यक रूप से मरीजों को जिला अस्पताल रेफर न किया जाये, यदि रेफर किया जाना अपरिहार्य ही हो तो भी मरीज को प्राथमिक उपचार देकर स्टेबल करने के बाद ही मरीज को जिला चिकित्सालय में शिफ्ट किया जाए। सीएमओ डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने निर्देश देते हुए कहा कि 108 एम्बुलेंस, एएलएस एम्बुलेंस को क्रियाशील रखते हुए अलर्ट मोड पर रखा जाए। एंबुलेंस में स्थापित उपकरणों को क्रियाशील और व्यवस्थित रखा जाए। 108 एम्बुलेंस, एएलएस एम्बुलेंस में दवाओं एवं कन्ज्यूमेविल की उपलब्धता अवश्य सुनिश्चित करें। सभी चिकित्सा अधीक्षक अपने नियंत्रण अधीन समस्त पीएचसी, सीएचसी की भांति राजपत्रित अवकाश में क्रियाशील रखे। सीएम मोदी निर्देश दिए हैं कि समस्त चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ को बिना अपरिहार्य कारणों के अवकाश कदापि स्वीकृत नहीं किया जाए। होली के राजपत्रित अवकाशों के उपरान्त ओपीडी में भीड बढने की संभावना रहती हैं जिसके लिए पहले से माइक्रोप्लान तैयार कर उसके अनुरूप चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिससे कि चिकित्सा इकाईयों पर आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। ----- सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे और अपरिहार्य कारणों पर ही उन्हें अवकाश मिल सकेगा। डॉक्टर पोस्टमार्टम डयूटी के लिये समय समय पर दिए गए शासनादेशों के अनुरूप शव विच्छेदन 24 घंटे सुनिश्चित करेंगे। समस्त चिकित्सा इकाईयों पर 24 घण्टे निर्बाध आपूर्ति व स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। यदि किसी प्रकार की लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - डॉ वीरेंद्र सिंह, सीएमओ, जालौन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।