सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों का रखें ख्याल

Jan 09, 2026 09:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में कड़ाके की सर्दी से जनजीवन प्रभावित है। डॉक्टर केडी गुप्ता ने सर्दी से बचाव के लिए गर्म पानी पीने, ताजे फल और सब्जियों का सेवन करने, और नियमित व्यायाम करने की सलाह दी है। उन्होंने बुजुर्गों को विशेष देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया है और सर्दी में स्वास्थ्य बनाए रखने के उपाय बताए हैं।

सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों का रखें ख्याल

जालौन। कड़ाके की सर्दी से जनजीवन अस्तव्यवस्त है। खासतौर पर बुजुर्गों को काफी देखभाल की आवश्यकता है। सर्दी से बचाव के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ केडी गुप्ता कहते हैं सर्दी में गर्म पानी पिएं। पानी न पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या आ आती है। इसलिए प्यास न होने के बाद भी खूब रल पदार्थ पिएं,। खासकर गर्म पानी। पोषक आहार लें, ताज़े फल और सब्ज़ियों से भरपूर आहार लें। सर्दी के मौसम में घी, गुड़ और मक्खन का भी सेवन कर सकते हैं। नियमित व्यायाम करें इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत होती है। छींकते और खांसते समय मुंह को टिशू या कोहनी से ढक लें।

इस समय सामान्य सर्दी, निमोनिया, ड्राई स्किन, फ्लू आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए बीमारी के लक्षण होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। कहा कि यही वह समय होता है जब हम अपनी ड्राई स्किन और रोज़ होने वाले फ्लू से भी परेशान होते हैं। सर्दी के मौसम में कई बार छुट्टियों की योजना भी तबियत सही न होने से सारी तैयारी रखी रह जाती है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप स्वयं को सर्दी के मौसम में पूरे समय स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें। हालांकि यह काम थोड़ा कठिन अवश्य है, लेकिन फिर भी कुछ तरीके ऐसे हैं जिनकी मदद से आप सामान्य रूप से होने वाली बीमारियों को अपने परिवार से दूर रख सकते हैं। सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े पहनें, खासकर ऊनी कपड़े हर समय पहने रहें। हाथ-पैर गर्म रखने के लिए दस्ताने और पैरों में ऊनी मोजे पहनें। सिर और गर्दन को ढकने के लिए मफलर या टोपी का इस्तेमाल करें। ठंड से बचे रहें और अधिक समय तक बाहर न घूमें और सर्द हवाओं से दूर रहने की कोशिश करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।