4545454544455

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

खसरा के सैंपल देने से किया इंकार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के समझाने पर माने परिजन जालौन।

4545454544455

जालौन। संवाददाता नगर के तोपखाना स्थित कंजर कॉलोनी में खसरा के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने बच्चों के सैंपल देने से इंकार कर दिया। बाद में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही के हस्तक्षेप और समझाने के बाद परिजन तैयार हुए। इसके बाद टीम ने करीब तीन घंटे अभियान चलाकर सैंपल एकत्र किए।सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि 25 मई को कंजर कॉलोनी के कुछ लोग बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल आए थे। जांच में पांच किशोरों में खसरा जैसे लक्षण मिले थे।

इसके बाद विभाग ने सैंपल जांच की तैयारी की। 30 मई को डब्ल्यूएचओ मॉनिटर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, लैब टेक्नीशियन राजनारायण वर्मा एवं विजय राव की टीम सैंपल लेने पहुंची। टीम ने परिजनों को जांच की जरूरत और बीमारी के खतरे बताए, लेकिन परिवार सैंपल देने को तैयार नहीं हुआ। काफी प्रयास के बाद भी सहमति न मिलने पर टीम खाली लौट गई। मामले की जानकारी सीएमओ और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह राही को दी गई। शाम को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट खुद टीम के साथ कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने बस्ती के लोगों को खसरा के लक्षण, बचाव और समय पर जांच के महत्व के बारे में बताया। काफी समझाने के बाद परिजन सैंपल देने को राजी हुए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रामक बीमारियों की जांच में सहयोग की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।