मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े बीमार, 1635 को मिला इलाज

Feb 08, 2026 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में मौसम के बदलाव के बीच लिवर, श्वास और त्वचा रोगियों की संख्या बढ़ गई है। 33 ग्रामीण और 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया, जिसमें 1635 मरीजों का परीक्षण किया गया। गंभीर रोगियों को उच्च केन्द्रों पर भेजा गया और मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े बीमार, 1635 को मिला इलाज

उरई। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच लिवर, श्वास और त्वचा रोगियों की अस्पतालों में भरमार है। 1635 मरीजों को जांच के बाद अस्पतालों में इलाज मिला। सीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह के निर्देशानुसार रविवार को जनपद के 33 ग्रामीण तथा 7 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां 49 चिकित्सको तथा 154 पैरामेडिकल स्टाफ ने 911 पुरूषो तथा 590 महिलाओं तथा 124 बच्चों सहित 1635 रोगियों का परीक्षण किया। बुखार के मिले सस्पेक्ट 43 रोगियों की मलेरिया कार्ड से जांच तथा 11 हेपेटाइटिस की जांच की गई। 31 व्यक्तियों की आंखों का परीक्षण और 67 गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया।

गंभीर मिले 5 रोगियों को उपचार के लिए उच्च केन्द्रों पर संदर्भित कर एम्बुलेंस से भेजा गया। अलग-अलग अस्पतालों में 102 बुखार के रोगी, 291 लिवर संबंधी समस्याओं के, 155 श्वसन सम्बन्धी समस्याओं, 134 डायबिटीज के रोगी मिले। जबकि सबसे अधिक 303 त्वचा सम्बन्धी रोगों के मरीजों की संख्या रही। वहीं 6 रोगी खून की कमी के तथा 71 उच्च रक्तचाप के रोगी देखे तथा उनको उपचार प्रदान किया गया। ----- सीएमओ ने पीएचसी का निरीक्षण कर देखा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल उरई। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का हाल जानने को सीएमओ डॉ वीरेन्द्र सिंह ने एक बजकर 22 मिनट अपराह्न पीएचसी शहजादपुरा का निरीक्षण किया। यहां डॉ ताराशहजानन्द, फार्मासिस्ट और एलटी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित मिला। निरीक्षण के समय तक 18 रोगियों का परीक्षण किया गया था और उनको निशुल्क दवा उपलब्ध करायी गई थी। 3 मरीजों की हीमोग्लोबिन और 9 सुगर की जांच गयी थी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने साफ़ सफाई और लाइट की व्यवस्था बेहतर करने और ज़्यादा से ज़्यादा प्रचार प्रसार कर लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।