कायाकल्प टीम ने सीएचसी में देखी स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों से किया संवाद

Jan 13, 2026 10:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - कोंच के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कायाकल्प टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का निरीक्षण किया। डॉक्टरों ने आईसीटीसी, नेत्र चिकित्सा, पैथोलॉजी लैब, इंजेक्शन कक्ष और दवा वितरण कक्ष का जायजा लिया। टीम ने मरीजों की सुविधा और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया, साथ ही आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

कायाकल्प टीम ने सीएचसी में देखी स्वास्थ्य सेवाएं, मरीजों से किया संवाद

कोंच। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी में कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं, फाई, सुविधाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. सुभाष, सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार शाक्य और केके भार्गव रहे। निरीक्षण की शुरुआत आईसीटीसी कक्ष से की गई। यहां रिकॉर्ड की जांच की गई। इसके बाद नेत्र चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली गई। टीम ने पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिए गए कि लैब में बाहर लेवल स्पष्ट रूप से दर्शाया जाए, मरीज का पर्चा बाहर चढ़ाकर भीतर जांच की जाए तथा रजिस्ट्रेशन और मरीजों की रिपोर्ट वितरण के लिए अलग विंडो व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जांच प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इंजेक्शन कक्ष का निरीक्षण करते हुए टीम ने वहां दी जा रही सेवाओं, इंजेक्शन की उपलब्धता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई, जहां खांसी के सिरप की कमी पाई गई, जिस पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।अंत में आयुष्मान वार्ड का निरीक्षण किया गया। टीम ने चिकित्सकों से बातचीत कर मरीजों की स्थिति, उपचार व्यवस्था और साफ-सफाई का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।