शिवलिंग की स्थापना के साथ हुआ रुद्राभिषेक
Orai News - कालपी में दो दिवसीय पार्थिव शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा व रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भाग लिया और महाशिवरात्रि पर विसर्जन यात्रा निकाली गई। यमुना तट पर पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक और कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

कालपी। दो दिवसीय पार्थिव शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा व रूद्राभिषेक के साथ भोलेनाथ की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाशिवरात्रि पर तरीबुल्दा स्थित सर्राफा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अरविन्द सोनी, पप्पू सोनी,कमल सोनी, सन्तोष सोनी द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी शिव परिवार के पार्थिव शिवलिंग की स्थापना के साथ रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गुड्डन महाराज मंगरौल द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया तथा देर रात्रि सुन्दरकाण्ड पाठ के साथ सोमवार की दोपहर गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई तथा तरीबुल्दा स्थित यमुना तट पर पार्थिव शिवलिंग का पूजन-अर्चन के साथ विसर्जन किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व विधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा,विधायक प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी, ऋषभदेव महाराज,संजीव उपाध्याय, मनोज चतुर्वेदी, अशोक बाजपेई,सुबोध द्विवेदी, विशाल सिंह सेंगर,राम कुमार तिवारी, राजेश गुप्ता एड०, रविन्द्र श्रीवास्तव एड०, जयवीर सिंह यादव, अश्वनी तिवारी,जीतू तिवारी, शिशु यादव, सुनील पटवा, प्रशान्त तिवारी,प्रीतू सिंह, मन्टू विश्नोई,राज कुमार गुप्ता, महेन्द्र सोनी,विमल सोनी, राकेश सोनी, गोविन्द सोनी,राजू सोनी, दीपक धवन, शिवकांत सोनी,राम आसरे सोनी, धर्मेन्द्र सोनी,पुष्कर गुप्ता, सफल धवन, पकंज पाण्डेय, रवि शर्मा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


