कालपी में अष्टधातु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में श्री महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित अष्टधातु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विधायक विनोद चतुर्वेदी और अन्य प्रमुख लोगों की उपस्थिति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर महादेव मंदिर लौटकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का समापन 16 अप्रैल को विशाल महाभंडारे के साथ होगा।

कालपी में अष्टधातु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब

कालपी। संवाददाता नगर के सदर बाजार स्थित श्री महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित अष्टधातु श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। इस शोभायात्रा में कालपी विधानसभा के विधायक विनोद चतुर्वेदी अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजू पाठक, रमेश मिश्रा, पवन दीप निषाद प्रधान की विशेष मौजूदगी रही, जबकि सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शोभायात्रा प्रातः लगभग 11:35 बजे महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई, जिसमें करीब 150–200 महिला एवं पुरुष भक्तों ने भाग लिया। यात्रा में दो डीजे, एक सुसज्जित रथ में अष्टधातु श्री राम दरबार की मूर्ति एवं आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।

श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में रंग गया। यात्रा महादेव मंदिर से निकलकर एकलव्य स्कूल तिराहा, काली देवी मंदिर, हरीगंज तिराहा, एमएसवी अंडरपास, हिंदी भवन (इंदिरा नगर), गणेश मंदिर, रामगंज, कागजीपुरा, पचपिंडा देवी मंदिर, टरननगंज, अंदर बाजार, खोयामंडी, नगर पालिका गेट, फुल पावर चौराहा, आनंदी देवी मंदिर, रामचबूतरा एवं भट्टीपुरा होते हुए पुनः महादेव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। मंदिर प्रांगण में देर शाम तक प्राण प्रतिष्ठा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाने का कार्यक्रम है। इससे पूर्व 13 व 14 अप्रैल को जलाधिवास, अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास एवं महाभिषेक जैसे अनुष्ठान संपन्न हो चुके हैं। कार्यक्रम का समापन 16 अप्रैल को हवन, कन्याभोज एवं विशाल महाभंडारे के साथ होगा, जिसमें 500 से 700 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन महंत जमुनादास महाराज एवं आचार्य गौरव कृष्ण शुक्ल के सान्निध्य में संपन्न हो रहा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।