
शानो शौकत के साथ निकाला जाएगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियां पूरी
Orai News - कोंच। संवाददाता पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत (
कोंच। संवाददाता पैग़म्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम के यौमे विलादत ( जन्म दिवस) 12 रबीउल अव्वल ईद मीलादुन्नबी मुबारिक मौके पर निकलने वाला अजीमुश्शान जुलूस -ए-मोहम्मदी हर साल की तरह इस साल भी तंजीम गुलामाने मुस्तफा सोसायटी के जेरे एहतमाम व जेरे कयादत में पूरी शानो शौकत के साथ निकाला जाएगा जिसकी तैयारियां मुकम्मल हो गई हैं । जुलूस ए मोहम्मदी अपने कदीमी रिवायत परंपरा के मुताबिक दिन शुक्रवार को बाद नमाज जोहर ठीक 2 बजे मस्जिद जीनतुल इस्लाम तिलक नगर से उठाया जाएगा जो कि नगर में घूमते हुए जामा मस्जिद पुरानी तहसील जबाहर नगर में रात 8 बजे मुल्क में अम्न चैन कायम रहने की दुआ के साथ सम्पन्न होगा तंजीम के सदर हाफिज अताउल्ला खां ग़ौरी नायब सदर हाफिज मोहम्मद साबिर बरकाती व जुलूस- ए- मोहम्मदी के सदर हाजी रहम इलाही कुरैशी ने जुलूस में ज्यादा से ज्यादा तादाद में शामिल होने की अपील करते हुए कहा है कि अपने रसूले अकरम से अपनी मोहब्ब्त खुशी का इजहार करते हुए जुलूस को अदवो एहतराम के साथ कामयाब बनाएं और इन बातों का जरूर ख्याल रखें इस्लामी लिवास पहने इत्र लगाएं टोपी लगाए जुलूस में आतिशबाजी प्रतिबंधित है बिल्कुल न करें हम्द पाक नाते रसूल दरूदो सलाम पढ़ते हुए चलें ऐसा कोई नारा या कोई चीज न पढ़ें जिससे किसी को तकलीफ पहुँचे जुलूस में पैदल ही चलें टू वहीलर लेकर न चलें जुलूस के दौरान असर मगरिब की नमाज की पावंदी करें जगह जगह सजाबट की जा रही है और कई जगह स्वागत की तैयारी की जा रही है जुलूस को कामयाब बनाने के लिए तंजीम के प्रबंधक हामिद हुसैन कादरी सेकेट्री हाजी मोहम्मद अहमद खजांची मोहम्मद उमर ऑडिटर एनुल आरफीन एडवोकेट हाजी सैफ उल्ला खां बटीं मोहम्मद शरीफ बरकाती अशफ़ाक़ उल्ला खां बल्लू सेठ मुमताज अहमद हाजी सेठ नासिर हाजी सुल्तान शमसुद्दीन मंसूरी सभासद अशफ़ाक़ ग़ौरी अहमद खां कड़ूँ मामा नन्नू क़ुरैशी तार्रुफ हुसैन काजी फहीम शकील मकरानी सईद अहमद खन्ना मुन्ना मंत्री आदि लोग सभी के सहयोग से जुलूस को कामयाब बनाने की तैयारियां कर ली गई हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




