154 कोटेदारों से 5832 खाली बोरियां जमा कराई गई

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कालपी में सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों में बारदाना की समस्या को खत्म करने के लिए पूर्ति विभाग ने कोटेदारों से खाली बोरियां एकत्रित की हैं। 5832 खाली बोरियां इकट्ठा कर हाउस गोदाम में पहुंचाई गई हैं। अप्रैल में 16748 खाली बोरियां जमा करने का लक्ष्य है।

154 कोटेदारों से 5832 खाली बोरियां जमा कराई गई

कालपी। संवाददाता सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों में बारदाना की समस्या को खत्म करने के लिए कोटेदारों से खाली बोरियों को एकत्रित करने में पूर्ति विभाग जुट गया है। पूर्ति निरीक्षक उज्जवल मिश्रा की विभागीय टीम के द्वारा 5832 खाली बोरियां एकत्रित करके हाउस गोदाम को पहुंचा दी गई है। तथा यह क्रय निरंतर चल रहा है।बारदाना गैर प्रान्त से न आ पाने के कारण लेवी गेहूं खरीद करने के लिए सरकारी केंद्रों में समस्या बनी हुई थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर कोटेदारों के पास से सरकारी खाद्यान्न ने की गई खाली बोरियों को पूर्ति विभाग के द्वारा इकट्ठा कराया जा रहा है।

इन्हें खाली बोरियों में फिर से सरकारी क्रय केंद्र में खरीदे गए गेहूं को भरा जा सकेगा। तहसील कालपी के पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा ने बताया कि तहसील क्षेत्र में संचालित 176 राजकीय सस्ते गल्ले की दुकानें हैं। जिसमें 154 कोटेदार के द्वारा 5832 खाली गोरिया जमा कराई गई हैं। खाली बोरियां मार्च 2026 माह के कोटेदारों की दुकानों से खाली बोरियों की संख्या है। पूर्ति निरीक्षक के अनुसार अप्रैल माह में सरकारी उचित दर की दुकान सरकारी खाद्यान्न की खाली बोरियां 16748 जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे पूरा किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।