Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsGovernment Takes Action to Improve Conditions for Cattle Amidst Severe Cold
गौशालाओं पर प्रशासन सख्त, सचिवों को अल्टीमेटम

गौशालाओं पर प्रशासन सख्त, सचिवों को अल्टीमेटम

संक्षेप:

Orai News - आटा, संवाददाता। कड़ाके की ठंड में गोशालाओं की बदहाली और गोवंशों की दुर्दशा को

Jan 09, 2026 04:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

आटा, संवाददाता। कड़ाके की ठंड में गोशालाओं की बदहाली और गोवंशों की दुर्दशा को लेकर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित खबरों का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया और कदौरा ब्लॉक के सभी ग्राम सचिवों को बीडीओ संदीप मिश्रा ने कड़ा अल्टीमेटम जारी करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्दी से यदि एक भी गोवंश की मौत होती है तो संबंधितों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में एसडीएम कालपी मनोज कुमार सिंह ने आटा गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों के खाने-पीने, भूसा, हरा चारा, पानी की उपलब्धता और ठंड से बचाव के इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

एसडीएम ने मौके पर मौजूद जिम्मेदारों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि गौशालाओं में तिरपाल, पॉलिथीन, सूखा भूसा, अलाव और बंद शेड की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।हिंदुस्तान अखबार की खबर का असर अन्य गौशालाओं में भी देखने को मिला। चमारी और उकासा गौशालाओं में ठंड से बचाव के इंतजाम पहले से और बेहतर किए गए हैं। यहां गोवंशों के लिए अतिरिक्त तिरपाल लगाई गई है और चारे-भूसे की व्यवस्था दुरुस्त की गई है।बीडीओ संदीप मिश्रा ने कदौरा ब्लॉक के सभी सचिवों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि गौशालाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही मिलने पर प्रधान, सचिव और संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।