Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsGovernment Launches Raha-Veer Scheme 25 000 Assistance for Road Accident Rescuers
सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार

सड़क हादसों में घायलों को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार

संक्षेप: Orai News - उरई में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाने पर राहगीर योजना के तहत 25 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी। यह योजना घायलों को समय पर मदद और उचित उपचार सुनिश्चित करने के लिए शुरू की...

Fri, 17 Oct 2025 10:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल या ट्रामा सेंटर पहुंचाने पर राहगीर योजना के तहत ऐसे लोगों को 25 हजार की सहायता प्रदान की जाएगी। घायलों को तत्काल मदद के लिए शासन ने इस योजना की शुरूआत की है। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को समय से समुचित उपचार न मिलने पर बड़ी संख्या में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसको देखते हुए सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में केन्द्रीय क्षेत्र योजना के रूप में कार्यान्वित "राह-वीर" योजना के सम्बन्ध में दिशा निर्देश निर्गत किये गये हैं। सहायक संभागीय अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि "यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति (मोटर वाहन से संबंधित) को गोल्डन ओवर के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेन्टर तक पहुँचाकर तत्काल सहायता प्रदान करता है, और बाद में पीडित की चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो भी वह व्यक्ति "राह-वीर" (नेक आदमी) योजना के अन्तर्गत मान्यता के लिए पात्र होगा बशर्ते अस्पताल ट्रॉमा सेन्टर यह पुष्टि करे कर दे कि मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटना थी।

ऐसे मामलों में प्रदान की गई सहायता सराहनीय है और पुरस्कार के योग्य है तथा ऐसे व्यक्ति को "राह-वीर" (नेक आदमी) योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि 25 हजार पुरस्कार के रुप में प्रदान की जाएगी।