हीरापुर में आयोजित जन चौपाल में विकास कार्यों की बिंदुवार हुई समीक्षा
कालपी, संवाददाता। सरकार आपके द्वार अभियान के तहत एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता
कालपी, संवाददाता। सरकार आपके द्वार अभियान के तहत एसडीएम मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में ब्लॉक महेबा के हीरापुर मुस्तकिल मे जन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में अधिकारियों ने विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की समीक्षा की गई।जनता की समस्याओं के मौके पर निस्तारण के लिए सरकार आपके द्वार के तहत गाँव गाँव चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल के माध्यम से विभागीय जिम्मेदार मौजूद रहकर जनता की समस्याओं का निदान कर रहे हैं। चौपाल में एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने 665 जाब कार्डों का सत्यापन किया। 3 चकरोड तथा तालाब के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही हो गई है।
राशन वितरण व्यवस्था के साथ विधवा व बृद्धा पेंशन के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय सहित अन्य विकास योजनाओं की जानकारी ली और उनका मौके पर सत्यापन भी किया। इस दौरान उन्होंने शादी अनुदान। फार्मर ,रजिस्ट्री, विरासत, किसान सम्मान निधि, शिक्षण व्यवस्था, आंगनवाड़ी सहित अन्य योजनाओं की हकीकत परखी तथा जनता को इन योजनाओं के बारे में विस्तार जानकारी भी दी। जन चौपाल में अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


