सीएचसी तथा पीएचसी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 80 मरीजों का हुआ इलाज
Orai News - कालपी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 80 मरीजों का उपचार किया गया। इस अवसर पर डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। शिविर में शुगर, बुखार और स्किन से संबंधित रोगियों की जांच की गई। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जानकारी भी साझा की गई।

कालपी। संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सिकीय शिविर में डाक्टरों की टीमों के द्वारा 80 मरीजों का उपचार किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सेवा भारतीय के तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरों तथा कर्मचारियों की मौजूदगी में डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई। चिकित्साधिकारी डॉक्टर शेख शहरयार की मौजूदगी में आयोजित शिविर में 60 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान शुगर के 08 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 07-07 मरीजों की जांच की गयी। शिविर में नागरिकों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारियां देते हुये जागरूक किया। किसी क्रम में सेवा भारती के तत्वावधान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में आयोजित शिविर में डॉ अमित पोरवाल की मौजूदगी स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में 20 से अधिक रोगियों का इलाज किया गया।
डॉक्टरों तथा कर्मचारियों ने सहभागिता की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक शिव सिंह राठौर, नगर संयोजक हर्ष विश्नोई आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


