दिव्यांगों को उपकरण वितरण के लिए ब्लॉकवार लगेंगे शिविर

Feb 06, 2026 04:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई में 17 से 24 फरवरी तक दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरणों के परीक्षण शिविर आयोजित होंगे। सभी ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों में शिविरों की तिथियां निर्धारित की गई हैं। लाभार्थियों को आधार कार्ड एवं आय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

दिव्यांगों को उपकरण वितरण के लिए ब्लॉकवार लगेंगे शिविर

उरई। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर द्वारा एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत जिले में दिव्यांग एवं वरिष्ठजनों के लिए सहायक उपकरणों के लिए परीक्षण शिविर 17 से 24 फरवरी तक होगा। सभी ब्लॉक एवं शहरी क्षेत्रों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर उरई में शिविरों के आयोजन की लिए तिथियां निर्धारित की गई हैं। दिव्यागंजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया ब्लॉक डकोर में परीक्षण शिविर 17 को 11 से शाम चार बजे तक होगा। वहीं कोंच एवं नदीगांव ब्लॉक में परीक्षण शिविर विकास खण्ड मुख्यालय कोंच में 18 को 11 बजे से चार बजे तक होगा। कदौरा में 19, महेवा में 20, जालौन व कुठौंद में 21, माधौगढ़ व रामपुरा में 23 फरवरी को शिविर आयोजित कई जाएंगे जबकि शहरी क्षेत्र में परीक्षण शिविर का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में 24 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय वयोश्री योजना के व्यक्ति को 60 वर्ष और उससे अधिक आयु का होना आवश्यक है। पहचान के लिए आधार कार्ड होना जरूरी है। अगर लाभार्थी के पास आधार कार्ड नही है तो पहचान के उद्देश्य के लिए निर्देशित पहचान दस्तावेजो में से कोई भी स्वीकार्य है। इसके साथ ही ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी सभी स्रोतों से मासिक आय 15 हजार प्रति माह से कम है वह राजस्व विभाग, सांसद, विधायक एवं ग्राम प्रधान द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते है। एडिप योजना के लिए भी संबंधित व्यक्ति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है। साथ ही उसको पहचान प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सीएमओ द्वारा जारी यूडीआईडी कार्ड अनिवार्य है। साथ ही मासिक आय 22500 प्रति माह से कम हो।उन्होंने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी द्वारा तीन वर्षो के दौरान भारत, राज्य सरकार या अन्य सामाजिक योजना के अंतर्गत किसी शासकीय, अशासकीय, अन्य संस्था से कोई उपकरण प्राप्त न किया गया हो।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।