
फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा, पैदल राहगीरों को परेशानी
Orai News - जालौन में फुटपाथों पर दुकानदारों के अवैध कब्जे के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। मुख्य मार्ग पर फुटपाथ गायब होने से बड़े वाहनों के लिए क्रॉसिंग में मुश्किलें आ रही हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बावजूद समस्या बनी हुई है, जिससे नागरिकों को कठिनाई हो रही है।
जालौन। संवाददाता सड़क के दोनों ओर फुटपाथ इसलिए छोड़ा जाता है। जिससे राहगीरों को परेशानी न हो और वह आराम से पैदल निकल सकें। इसके साथ ही दुर्घटनाओं को रोका जा सके। नगर के फुटपाथों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है जिससे नगर की यातायात व्यवस्था चरमराई हुई है और जाम के झाम से जनता परेशान हैं। नगर के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले देवनगर चौराहे से अंदर बाजार की ओर आनी वाली सड़क मुख्य मार्ग है। मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से बस समेत बड़े वाहनों के साथ छोटे वाहनों की संख्या ज्यादा रहती है। मुख्य मार्ग पर दोनों ओर दुकानदारों ने फुटपाथ पर कब्जा जमा रखा है।
फुटपाथ पर कब्जा कर अवैध रूप से कच्ची या पक्की सीढियां लगा ली गई है। इसके साथ ही टिन शैड लगाकर या सामान रखकर कब्जा कर रखा है। सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर कब्जा होने के कारण बड़े वाहनों को क्रॉसिंग में दिक्कत होती है। इसके ही बुजुर्ग व बच्चों को फुटपाथ के अभाव में चलने में दिक्कत होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सड़क पर दोनों ओर फुटपाथ गायब होने एवं ई रिक्शा आदि के गेट के सामने खड़े होने से मरीज को लेकर निकलने वाले वाहनों को दिक्कत होती है। हालांकि प्रशासन अतिक्रमण हटाकर औपचारिकता तो करता है लेकिन एक बार अतिक्रमण हटाने के बाद वह भूल जाता है। जिससे अतिक्रमण की समस्या बनी रहती है और जनता जाम की समस्या झेलने को मजबूर रहती है। नगर के विपुल, विनय, अखिलेश आदि ने इस समास्सा का समाधान कराने की मांग प्रशासन से की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




