खाद्य टीम ने अभियान चलाकर भरे नमूने
Orai News - उरई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने डीएम के आदेश पर सुपाड़ी समेत अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने मिलावटी सुपाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं और दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय के आदेशानुसार सहायक आयुक्त (खाद्य) जालौन डॉ जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सुपाड़ी से लेकर अन्य वस्तुओं के नमूने भरे गए।इनको जांच के लिए भेजा गया है।टीम द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों विशेषकर तम्बाकू मिश्रित सुपाड़ी की रोकथाम के लिए टीम द्वारा स्थान अजनारी बाईपास लल्लाधाम के पास श्री बालाजी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर मनोज कुमार अग्रवाल के प्रतिष्ठान से सुगन्धित सुपाड़ी ब्राण्ड महाशिव गोल्ड का नमूना संग्रहित किया गया तथा स्थान कुईया रोड़ उरई पर प्रो० संजय राजपूत के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ स्वादिष्ट सुपाड़ी ब्राण्ड भोला शंकर का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। विभागीय टीम द्वारा यह अभियान लगातार जारी है और जिले के विभिन्न बाजारों में निरीक्षण चलता रहेगा। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


