Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsFirst Rag Rag Bundeli Event to Showcase Bundelkhand Talent in Urai
 रग रग कार्यक्रम में पहली बार देखने को मिली अनोखी बुंदेली झलक

रग रग कार्यक्रम में पहली बार देखने को मिली अनोखी बुंदेली झलक

संक्षेप:

Orai News - -23 को मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में होगा आयोजन -संगीत कला, साहित्यकार से जुडे़ लोगों को प्रदर्शन करने का मौका फोटो परिचय, 09ओआरआई, 12, उरई में प्रेसवार्ता करते आयोजक ओंकार सिंह ठाकुर, साथ में रोहित...

Nov 09, 2025 11:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

फोटो परिचय, 09ओआरआई, 12, उरई में प्रेसवार्ता करते आयोजक ओंकार सिंह ठाकुर, साथ में रोहित विनायक। उरई। संवाददाता शहर में पहली बार रग रग बुंदेली कार्यक्रम होने जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड की उन प्रतिभाओं को मंच मिलेगा, जो संगीत कला, साहित्यकार, फैशन फोटोग्राफी व डिजिटल टेक्नोलॉजी समेत विभिन्न जगत से जुडे़ हुए है और प्लेटफार्म के अभाव में अपनी कला का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे लोगों को अपनी क्षमता का अदुभत प्रदर्शन करने का अवसर होगा। शानदार प्रस्तुति देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह जानकारी रग रग बुंदेली कार्यक्रम के आयोजक ओंकार सिंह ठाकुर ने कहीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह प्रेस कांफ्रेस कर रहे थे। प्रेसवार्ता में उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को शहर के कालपी रोड स्थित मेडिकल कालेज के आडिटोरियम में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से बुंदेली क्रिएटस को न सिर्फ निखारा जाएगा, बल्कि उन्हें इस बडे़ प्लेटफार्म से जुड़ने के रास्ते खोले जाएंगे। मंच पर जो डिस्प्ले चलेगी, उसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुडे़ क्रिएटर्व को एक मिनट में बुंदेली साहित्य, संस्कृति, लोक कला आदि बुंदेली परम्पराओं के बारे में डिजिटल रील आदि के जरिए बताना होगा। इस दौरान क्रिएटर्व के व्यू भी देखे जाएंगे। जिसके सबसे ज्यादा व्यू होंगे, उनको सम्मानित किया जाएगा। आयोजन कमेटी ने तीन तरह के पुरस्कार रखे हैं। इनमें 21 हजार सबसे बड़ी पुरस्कृत राशि मिलेगी। यह आयोजन क्रिएटिव निर्देशक रोहित विनायक द्वारा किया जाएगा। मीडिया पार्टनर निखिल मोदी होंगे। इनसेट -यह कलाओं पर रहेगा विशेष आकर्षण आयोजक ओंकार व निर्देशक रोहित विनायक ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं व आकर्षण पांच बिंदुओं पर रहेगा। इनमें संस्कृतिक, परम्परा, पहचान पर आधारित डिजिटल रील प्रतियोगिता, बुंदेली लोक गीतों व नृत्यों से संजी रंगारंग प्रस्तुतियां, स्थानीय प्रतिभाओं का सम्मान, बुंदेलखंड की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक झलकियां आदि शामिल होंगी।