पशुबाड़े में लगी आग, सामान राख
माधौगढ़ के सिरसा दो गढ़ी में पशु बाड़ा में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटें देखकर मदद की और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। आग से 30 क्विंटल भूसा, 5 क्विंटल अनाज और अन्य सामग्री जल गई, जबकि दो बछिया भी झुलस गई।

माधौगढ़। सिरसा दो गढ़ी में पशु बाड़ा में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।आग से भूसा,छप्पर, कपड़ा,अनाज के साथ साथ दो बछिया झुलस गई। कोतवाली क्षेत्र के सिरसा दो गढ़ी में मंगलवार सुबह राजा भइया सिंह के पशु बाड़ा में अचानक आग लग गई। बाड़ा से आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ आग पर काबू पाया।तब तक आग से लगभग 30 क्विंटल भूसा,5 क्विंटल अनाज, छप्पर,चारपाई, कपड़े जलकर राख हो गए।आग
से दो बछिया झुलस गई। नायब तहसीलदार भुवनेन्द्र कुमार का कहना है कि लेखपाल सीमा निषाद को मौके पर भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद किसान को अहेतुक सहायता राशि दिलाई जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


