जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में अंडरग्राउंड केबल धधकी, आग लगने से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई। संवाददाता जिला महिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर दोपहर में अंडरग्राउंड केबल गर्म

जिला महिला अस्पताल की ओपीडी में अंडरग्राउंड केबल धधकी, आग लगने से मचा हड़कंप

उरई। संवाददाता जिला महिला अस्पताल की ओपीडी के बाहर दोपहर में अंडरग्राउंड केबल गर्म होने से अचानक आग लग गई। आग लगने से धुआं उठने के बाद वहां हड़कंप मच गया और आनन फानन कर्मचारियों ने दौड़कर अग्निशमन यंत्र से आग को बुझाया तब जाकर आसपास खड़े मरीजों और तीमारदारों ने चैन की सांस ली।जिला महिला अस्पताल में शनिवार को दोपहर में ओपीडी चल रही थी और डॉक्टर अपने-अपने चेंबर में महिला मरीज और गर्भवतियों का इलाज कर रहे थे। तभी ओपीडी के बाहर सप्लाई के लिए आई अंडरग्राउंड केबल गर्म हो गई। केवल गर्म होने से धुंआ उठने के साथ उसमें आग लग गई।

आग के साथ धुआं उठने से बाहर खड़े मरीजों, तीमारदारों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्रों को लाकर आग बुझाई। इसके बाद सूचना देकर अस्पताल की मेन बिजली लाइन की सप्लाई को बंद करवाया गया। वहीं इस संबंध में जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके पाल ने बताया कि बिजली विभाग की अंडरग्राउंड केबल गर्म होने से धुआं उठने के साथ हल्की आग लग गई थी। सूचना देकर तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई गई। अस्पताल में रखे बड़े जनरेटर को चलाया दिया गया है और बिजली विभाग के कर्मचारी शाम तक बिजली सप्लाई सही करने की बात कह रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।