Orai News: पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

Orai News: कालपी में एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने अपनी पुत्री की बरामदगी की मांग की है।

Orai News: पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा

Orai News: कालपी। संवाददाता स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीया पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुये पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक एक ग्राम निवासी पीड़ित ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया हैं कि वह अपनी पुत्री के साथ रहता था। 5 सितंबर की सुबह गांव का ही आऱोपी युवक हर्षित उसकी पुत्री को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि पुत्री घर से करीब 5 ग्राम मंगलसूत्र, डेढ़ तोला हार, दो तोला पायल, 100 ग्राम अन्य सामान तथा 18 हजार रुपये नकद लेकर गई है।

पीड़ित ने पुलिस से पुत्री की तलाश कर बरामदगी कराने तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक दयाशंकर को विवेचना सौंपी है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsउरईOrai News: पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा