कड़ी कार्रवाई न करने का आरोप लगा पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

Jan 15, 2026 10:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई के नदीगांव थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय लड़की के अपहरण के मामले में पिता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है कि पुलिस ने आरोपी के साथ सांठगांठ कर मामले को कमतर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पीड़ित पिता को अपनी बेटी से मिलने नहीं दिया गया।

कड़ी कार्रवाई न करने का आरोप लगा पीड़ित ने एसपी से की शिकायत

उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल की मासूम के साथ हुई घटना के मामले में थाना पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर पीड़ित पिता ने एसपी से शिकायत की है जबकि इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। नदीगांव पुलिस ने 35 वर्षीय एक युवक द्वारा 11 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का एक मामला दर्ज किया है। सरसरी तौर पर देखा जाए तो मामले में पुलिस द्वारा घटित हुई घटना में कार्रवाई कर दी गई है, लेकिन अगर किशोरी के पिता द्वारा पुलिस कप्तान के यहां जो शिकायत की गई है उससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे पुलिस ने आरोपी पक्ष से मिलकर बड़े और संगीन मामले को कमतर कर पीड़ित पक्ष के साथ अन्याय किया है।

थाना नदीगांव क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस कप्तान के यहां शिकायत की है कि 12 जनवरी की रात उसकी 11 वर्षीय बेटी घर पर सो रही थी। सुबह 5 बजे वह जागा तो देखा कि उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। खोजबीन करने पर पता चला कि घर के पीछे खेतों में निर्माणाधीन मटर प्लांट पर दो लड़के काम करते हैं, वही उसकी पुत्री को उक्त मटर प्लांट में ले गए है। जब वह प्लांट पर गया तो संचालकों ने उसे भगा दिया। तब वह थाना नदीगांव शिकायत करने गया जहां पुलिस ने उसके छोटे भाई से एक प्रार्थना पत्र लिखाया और उसको बिना पढ़कर सुनाए रख लिया। पुलिस ने उक्त मटर प्लांट पर जाकर उसकी बेटी तथा दो लोगों को बरामद कर लिया। जब उसने अपनी बेटी से मिलने का प्रयास किया तो नदीगांव थाने की पुलिस ने नहीं मिलने दिया। उक्त पिता ने निष्पक्ष जांच कराने व अभियुक्तगणों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsFather Complains to SP Over Police Inaction in Daughter s Abduction Case
;;
;