
ई-रिक्शा ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत
Orai News - कोंच। पहाड़गांव रोड पर नरी सुनाया गांव के पास एक सड़क हादसे में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अपने पति और बेटे के साथ इलाज के लिए जा रही थी। तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोंच। पहाड़गांव रोड पर नरी सुनाया गांव समीप एक सड़क हादसे में अधेड़ महिला की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला अपने पति और बेटे संग इलाज कराने कोंच आ रही थी तभी ई-रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। मंगलवार शाम कैलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम नरी सुनाया के समीप तेज रफ्तार ओवरलोड ई-रिक्शा ने एक बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा बाइक पर पलट गया जिसके चलते बाइक पर सवार अधेड़ महिला लल्ला बेटी 50 वर्ष की मौत हो गई जबकि ई-रिक्शा में बैठे 5 लोगों में भवानी शंकर 60 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया जहां गंभीर रूप से घायल भवानी को डाक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। सड़क हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने पति फूल सिंह और बेटे संग इलाज कराने जमरोही कला से कोंच आ रही थी जबकि गंभीर रूप से घायल भवानी शंकर निवासी कांशीराम कालौनी कोंच अपनी बहन से मिलकर कोंच आ रहा था। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार पटेल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फिर सीएचसी पहुंचे जहां मृतक महिला के परिजनों से मिले और घायल का हाल जाना।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


