Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsFarmers to Receive Subsidized Solar Pumps for Irrigation in Urai
सोलर पंप पर किसानों को मिलेगा ढाई लाख तक अनुदान

सोलर पंप पर किसानों को मिलेगा ढाई लाख तक अनुदान

संक्षेप:

Orai News - उरई में किसानों को खुद की बोरिंग कराने पर सिंचाई के लिए सोलर पंप आवंटित किए जाएंगे। सरकार द्वारा अधिकतम ढाई लाख तक की छूट दी जाएगी। किसान 15 दिसंबर तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन ई लॉटरी के माध्यम से होगा और टोकन मनी के रूप में 5000 रुपये जमा करने होंगे।

Dec 13, 2025 06:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

उरई। खुद की बोरिंग कराने वाले किसानों को अब सिंचाई के लिए सोलर पंप आवंटित किए जाएंगे। इसमें शासन द्वारा पंप की क्षमता के हिसाब से अधिकतम ढाई लाख तक की छूट मिलेगी। इसको लेकर किसान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान के तहत अनुदान पर सोलर पंप पाने के इच्छुक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इसके लिए किसान 15 दिसंबर तक विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। सोलर पम्प के लिए किसानों का चयन ई लॉटरी के माध्यम से होगा और उनको आनलाइन बुकिंग के साथ पांच हजार रुपये टोकन मनी के रूप में जमा करने होंगे।

2 एचपी पंप के लिए 4 इंच, तीन के लिए 5 एचपी के लिए 6 इंच तथा 7.5 एचपी एवं 10 एचपी के लिए 8 इंच की बोरिंग होना जरूरी है। किसान की स्वयं की बोरिंग होगी। सत्यापन के साथ उपयुक्त बोरिंग न पाए जाने पर टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जाएगी एवं आवेदन निरस्त हो जायेगा। किसान अपनी आवश्यकतानुसार सोलर पम्प का चयन कर आगे बढ़ सकते हैं। कृषकों द्वारा की गयी बुकिंग को कंफर्म करने के उपरान्त इसका संदेश कृषकों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर पहुंच जाएगा। कृषकों को बुकिंग कंफर्म होने के पश्चात निर्धारित अवधि के अंदर अवशेष कृषक अंश की धनराशि ऑनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में अथवा ऑनलाइन जमा करनी होगी अन्यथा चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी। प्रदेश में सिंचाई हेतु विद्युत रहित क्षेत्रों में उपयोग किये जा रहे डीजल पंप अथवा अन्य सिंचाई साधनों को सोलर पंप में परिवर्तित किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त जिन कृषकों के टयूबबैल पर सोलर पंप की सुविधा दी जाएगी, ऐसे लाभार्थियों को भविष्य में भी उस बोरिंग पर विद्युत कनेक्शन नहीं दिया जायेगा। दोहित एवं अति दोहित क्षेत्रों में नए सोलर पम्पों की स्थापना नहीं की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;