पुलिया न होने से साल भर पानी में डूबे रहते खेत, नहीं हो पाती बुआई

Mar 01, 2026 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

Orai News - उरई के रामपुरा नगर पंचायत में भीकमपुरा जाने वाली सड़क के किनारे किसान परेशान हैं। बारिश और नहर के पानी से खेत भर जाते हैं, जिससे फसल की बुआई नहीं हो पाती। किसानों ने जिलाधिकारी और विधायक से मदद मांगी थी, लेकिन पुलिया का निर्माण अधूरा है। इससे लगभग 50 बीघा जमीन प्रभावित है।

पुलिया न होने से साल भर पानी में डूबे रहते खेत, नहीं हो पाती बुआई

उरई। नगर पंचायत रामपुरा में भीकमपुरा की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिया की आस में किसानों की आंखे पथरा गई हैं। रामपुरा से भीकमपुरा की ओर जाने वाली सड़क किनारे खेतों में पूरे साल बारिश व नहर का पानी भरा रहता है। इससे पूरे साल इन खेतों में किसी भी फसल की बुआई नहीं हो पाती है। पानी निकासी की व्यवस्था न होने के कारण खेतों में पानी तालाब की तरह पूरे साल भरा रहता है। जिसे लेकर स्थानीय किसानों में आक्रोश है। रामपुरा से भीकमपुरा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे पड़ने वाले खेतों में पूरे साल बरसात व नहर का पानी भर जाने के कारण खेतों में पूरे वर्ष कोई फसल नहीं होती।

पानी के निकासी की व्यवस्था न होने के कारण खेतों में पानी तालाब की तरह पूरे साल भरा रहता हैं। जिसको लेकर लगभग एक वर्ष पूर्व रामपुरा आये जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय से किसानों ब्रजकिशोर, आशाराम, राजेश, रामसिंह, जितेन्द्र आदि ने अपनी समस्या से अवगत कराया। क्षेत्रीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन से भी किसानों ने इस समस्या के समाधान हेतु पुलिया निर्माण कराने का आग्रह किया था। जिस पर जिलाधिकारी व विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुलिया निर्माण कराकर उक्त समस्या का समाधान करने का आदेश दिया था। जिस पर सड़क निर्माण के दौरान लोक निर्माण विभाग ने पुलिया निर्माण के लिए सड़क को खोद दिया था। परंतु अब उस जगह को पुलिया निर्माण किये बगैर पुनः बन्द कर दिया गया। जिसके चलते किसानों के चहरे मायूस हो गये हैं। किसानों ने कहा कि अब फिर उनके खेतों ने बरसात का पानी भर गया हैं, जिसके निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हैं। जिसके चलते लगभग 50 बीघा जमीन जलभराव से प्रभावित होती हैं। लगता हैं कि किसानों की समस्या से किसी को कोई मतलब ही नहीं हैं। इन हालातों में अपने परिवार को लेकर जीविकोपार्जन के लिए दूर शहर मजदूरी के लिए जाना पड़ेगा। -------- सड़क पर खुदी पड़ी पुलिया के कारण दुर्घटनाये बहुत हो रही थी। जिस कारण उसे बन्द कर दिया गया हैं। जल्द ही पुलिया निर्माण कार्य कराया जाएगा। -सुनील कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सीए

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।