Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsFarmers Struggle as Government Tube Well Remains Broken for 15 Days
राजकीय नलकूप 15 दिनों से खराब, किसान परेशान

राजकीय नलकूप 15 दिनों से खराब, किसान परेशान

संक्षेप:

Orai News - कालपी के मौजा लंगरपुर में राजकीय नलकूप पिछले 15 दिनों से खराब है, जिससे किसान समय पर पानी नहीं दे पा रहे हैं। क्षेत्र में नलकूपों की कमी और रखरखाव के अभाव के कारण किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। बुवाई का समय अंतिम चरण में है और यदि नलकूप ठीक नहीं हुए, तो स्थिति गंभीर हो जाएगी।

Dec 08, 2025 10:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कालपी। संवाददाता मौजा लंगरपुर स्थित राजकीय नलकूप 15 दिनों से खराब है लेकिन विभाग तवज्जो नहीं दे रहा है। इससे किसान खेतों में समय से पानी नहीं दे पा रहे हैं। तहसील क्षेत्र का ज्यादातर भूभाग समतल नहीं है जिससे नहरों से सिंचाई बेहद कम मात्रा में हो पाती है। सिंचाई का एकमात्र साधन नलकूप है। इसके लिए शासन ने 70 और 80 के दशक में इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में नलकूप स्थापित कराए थे। हालांकि अब रख रखाव के अभाव में सरकारी नलकूप अब सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इससे विगत कुछ वर्षों किसानों ने अच्छे उत्पादन के चलते बड़ी संख्या में निजी नलकूपों की भी स्थापना कराई है लेकिन राजकीय नलकूपों की साख साल दर साल खराब होती जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आलम यह है कि बुवाई का समय अंतिम पाएदान पर चल रहा है लेकिन अभी भी कई नलकूप खराब हैं। किसान प्रभू निषाद के अनुसार मौजा लँगरपुर में लगा राजकीय नलकूप विगत 15 दिन पूर्व खराब हुआ था जो अभी तक ठीक नहीं हुआ है जिसके चलते उक्त क्षेत्र में बड़ी मात्रा में जमीन पलेवा से वंचित है और यह शीघ्र ही दुरूस्त नहीं हुआ तो किसानों को भारी क्षति उठानी पड़ सकती है।