Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsFarmers Protest in Kalpi Ongoing Issues Ignored by Administration
भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन शुरू

संक्षेप:

Orai News - कालपी में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। किसानों का आरोप है कि बाढ़ और बारिश के कारण फसलें नष्ट हो गईं, लेकिन प्रशासन ने कोई आर्थिक सहायता नहीं दी। एसडीएम ने किसानों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की, लेकिन किसान अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं।

Dec 15, 2025 09:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कालपी। किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भी भागीदारी की है। एक हफ्ते पहले भाकियू के तहसील अध्यक्ष अजय पाल सिंह उर्फ राजू ने एसडीएम मनोज कुमार सिंह को पत्र सौंपा था। इसमे समस्याओं का निस्तारण न होने पर 15 दिसम्बर से धरना प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया था और सोमवार से भाकियू के बैनर तले किसानों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू किया। भाकियू के तहसील अध्यक्ष के मुताबिक वह काफी दिनों से किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौपते आ रहे हैं लेकिन किसानों की समस्याए कम नहीं हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनकी माने तो गत दिनों बाढ और बारिश से किसानों की खरीफ की फसले पूरी तरह से नष्ट हो गयी थी लेकिन शासन ने उनको आर्थिक सहायता भी नहीं दी है तो प्रीमियम कटने के बाद भी किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिला है इसके अलावा लेखपालो ने रियल टाईम खतौनी बनाने में हिस्सो में गड़बड़ी की है जिसे सही कराने में किसान परेशान है इसलिए प्रशासन अपनी गलती खुद सुधारे और किसानो को परेशान न करे तो एमएसपी घोषित होने के बाद भी किसानों की फसले नीचे मूल्य पर बिक रही है। जबकि, सरकारी खरीद में बिचौलियों का काम हो रहा है साथ ही मण्डी में फसलों की खुली बोली नहीं लगवाई जा रही है तो बिजली आपूर्ति निर्धारित घंटों में नहीं मिल रही है। साथ ही नलकूप खराब है लेकिन विभाग तवज्जो नहीं दे रहा है। धरना प्रदर्शन कर रहे किसान नेताओ की माने तो माँगे न मानी गयी तो किसानो का प्रदर्शन जारी रहेगा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह के अनुसार सर्दी अधिक है किसानों को समस्याओं के समाधान कर उनसे धरना प्रदर्शन वापस किए जाने का अनुरोध किया जा रहा है शीघ्र ही प्रदर्शन समाप्त हो जाएगा।