सिंचाई के लिए फुलगेज पर नहर संचालन के साथ पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग

Mar 08, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - कुठौंद क्षेत्र में नहरें न चलने और बिजली की कमी के कारण किसानों को सिंचाई में कठिनाई हो रही है। गेहूं की फसल के लिए पानी की आवश्यकता है, लेकिन बार-बार बिजली जाने से नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से पानी और बिजली की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है।

सिंचाई के लिए फुलगेज पर नहर संचालन के साथ पर्याप्त बिजली आपूर्ति की मांग

कुठौंद। विकासखंड कुठौंद क्षेत्र में इन दिनों फुल गेज पर नहरें न चलने के साथ ही पर्याप्त बिजली सप्लाई न होने से सिंचाई नहीं हो पा रही। इससे खेतों में फसलें सूख रही हैं। इस समय किसानों की गेहूं की फसलों में पानी की जरूरत है। हरसिंगपुर रजवाहा से जुड़े एकों माइनर, भोजपुर माइनर सहित अन्य माइनरों में पर्याप्त पानी न आने के कारण क्षेत्र के किसान परेशान हैं इसके साथ ही बार बार लाइट जाने से नलकूप नहीं चल पा रहे। क्षेत्र के अधिकांश किसान छोटे जोत वाले हैं, जो खरीफ सीजन में मुख्य रूप से बाजरा और कुम्हड़ा की खेती करते हैं।

रबी सीजन में समय पर पलेवा न होने के कारण गेहूं की बुवाई भी देर से हुई। वर्तमान में स्थिति यह है कि किसान अपनी फसल में अब तक केवल एक ही सिंचाई कर पाए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं कुठौंद पावर हाउस से बिजली आपूर्ति भी अनियमित बताई जा रही है। किसानों का कहना है कि उन्हें मुश्किल से एक से दो घंटे ही बिजली मिल पाती है, उसमें भी बार-बार लाइन ट्रिप होने से सिंचाई कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि हरसिंगपुर रजवाहा से जुड़े सभी माइनरों में फुल गेज से पानी छोड़ा जाए, टेल तक पानी पहुंचाने के लिए नियमित पेट्रोलिंग कराई जाए तथा सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाए जिससे फसलें सूखने से बच सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।