आंधी पानी से हुए नुकसान की भरापाई की मांग

Apr 01, 2026 09:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - जालौन में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है। किसानों का कहना है कि लगातार दैवीय आपदाओं से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं और उन्हें तुरंत आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

आंधी पानी से हुए नुकसान की भरापाई की मांग

जालौन। आंधी, पानी और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। किसानों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग करतू हुए सामाजिक न्याय एवं किसान मंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। सामाजिक न्याय एवं किसान मंच के तत्वावधान में किसान ओमप्रकाश साहू, संदीप राठौर, इकबाल बहादुर, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, संतोष सिंह, विपिन कुमार, रामशंकर, जोधराज, सुखलाल आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपकर बताया कि मंगलवार की रात जालौन नगर व क्षेत्र में ओलावृष्टि और आंधी के साथ जमकर बारिश हुई है। इससे पूर्व भी ओलावृष्टि और बारिश हो चुकी है। बारिश, ओलावृष्टि और आंधी के चलते किसानों के खेतों में खड़ी गेंहू, चना आदि की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

इससे पूर्व अक्टूबर माह में हुई बारिश के चलते किसानों की फसल खराब हुई थी। लगातार दैवीय आपदा के चलते हुए नुकसान ने किसानों की कमर तोड़ दी है। छोटी जोत के किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। जिन्हें तुरंत आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि किसानों की फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए और किसानों को हुए नुकसान का सम्मानजनक मुआवजा दिलाया जाए। ताकि किसान अपना भरएा पोषण कर सकें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।