दैवीय आपदा से राहत पाने को नौ गांवों की देवियों को पूजा

दैवीय आपदा से राहत पाने को नौ गांवों की देवियों को पूजा

संक्षेप:

Orai News - बेमौसम बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे उनके सामने संकट खड़ा हो गया है। इससे निपटने के लिए, कोंच के पड़री में महिलाओं ने नौ गांवों की देवी माता के मंदिरों में सामूहिक पूजन किया और प्रार्थना की कि ऐसी विपत्ति दोबारा न आए। धार्मिक आयोजन के माध्यम से गांव वाले राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Nov 05, 2025 10:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

पड़री। बेमौसम बारिश से जिले में फसलें बर्बाद हो गई हैं। खाद, बीज उधार लेकर फसल बोने वाले किसानों के सामने संकट है। प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए धार्मिक आयोजन किए जाने लगे हैं। कोंच के पड़री समेत कई गांवों में मंदिरों में नौ देवियों की पूजा के साथ भजन कीर्तन किए गए। बुधवार को कोंच के पड़री की महिलाओं ने आसपास के नौ गांवों की देवी माता के मंदिरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण और पूजन किया। जिनमें मां हुलका देवी (पड़री), तालाब वाली माता (भदारी), चमरसेना, पनियारा, सिमरिया, ताहरपुरा, मनोहरी, दिरावटी, और शारदा देवी (बैरागढ़ धाम) शामिल थीं। महिलाओं ने देवी माता के चरणों में पीड़ा रख प्रार्थना की कि हे माता मइया, हमारे ऊपर जो ऐसी आपदा आई है कि बोई हुई फसलें खराब हो गईं, ऐसी विपत्ति दोबारा मत करना।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हम लोग और हमारे बच्चे भूखे मर जाएंगे। गांव वालों के अनुसार, हाल ही में किसानों की बोई हुई फसलें खराब हो गई हैं, जिससे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी गंभीर आपदा से गांव और किसानों को बचाने के उद्देश्य से यह सामूहिक पूजन किया गया। इस दौरान अभिलाषा देवी, माया देवी,माधुरी देवी, मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, हीरा देवी, गंगोत्री देवी आदि रहीं।