
किसानों की उपज कम दामों पर खरीदकर क्रय केन्द्र पर ऊंची कीमत पर बेची जा रही
Orai News - कालपी मण्डी में किसानों के साथ धोखाधड़ी हो रही है। सरकारी ज्वार और बाजरा की एमएसपी क्रमशः 3699 और 2750 रुपये तय की गई है, लेकिन बाजार में इनकी कीमत आधी है। किसान आरोप लगाते हैं कि खरीद केन्द्र के स्टाफ की मिलीभगत से उनकी उपज को कम दाम पर खरीदा जा रहा है।
कालपी। कालपी मण्डी स्थित सरकारी ज्वार बाजरा खरीद केन्द्र के हाल ठीक नहीं है। किसानों के नाम पर खेल किया जा रहा है। ज्वार 3699 तो बाजरा की कीमत 2750 रुपये निर्धारित है। पर खुले बाजार में इन फसलों की कीमत बेहद कम है और किसानों की उपज औने पौने दामों पर खरीदकर क्रय केन्द्र पर ऊंची कीमत पर बेची जा रही है। शासन ने किसानों की आय दोगुना करने के लिए कुछ जिन्सों की एमएसपी घोषित की है। इतना ही नहीं उक्त जिन्सों की खरीद के लिए शासन ने सहकारी क्रय केन्द्र भी खोले हैं। इसके तहत गल्ला मण्डी परिसर में आरएफसी द्वारा गत माह केन्द्र खोला गया है।

जहां ज्वार 3699 तो बाजरा की कीमत 2750 रुपये निर्धारित है लेकिन खुले बाजार इन जिन्सों की कीमत बेहद कम है। किसानों के अनुसार एमएसपी घोषित होने के बाद भी मंडी में ज्वार और बाजरा की कीमतें आधी हैं और शायद इसी वजह से अधिक मुनाफा देख व्यापारी सक्रिय हो गए हैं जो किसानों की उपज औने-पौने दामों पर खरीदकर क्रय केन्द्र पर ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं। किसानों के अनुसार इस गोरखधंधे में केन्द्र से जुड़े स्टाफ की भूमिका अहम है। जो किसानों की जिन्सों की गुणवत्ता खराब बता उन्हें वापस कर दे रहे हैं लेकिन किसानों के नाम पर खरीद जारी है। किसान भारत सिंह कहते हैं कि किसानों के नाम पर सरकारी खरीद मे व्यापार चल रहा है जिसमे खरीद केन्द्र स्टाफ की भूमिका अहम है मण्डी में चर्चा आम है कि मजदूरी और ऊपर के सिस्टम के नाम खेल हो रहा है। ---------- निर्धारित मजदूरी के अलावा अगर किसान से कुछ लिया जा रहा है तो वह इसकी जांच कराएंगे और आरोप सही निकले तो कडी कार्यवाही भी होगी। वहीं केन्द्र प्रभारी ने ऐसे किसी आरोप से इनकार किया है। -मनोज कुमार सिंह, एसडीएम

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




