Hindi NewsUttar-pradesh NewsOrai NewsFarmers Disheartened as Government Stops Bajra Procurement After Jowar
कालपी में ज्वार के बाद बाजरे की खरीद बंद, किसान परेशान

कालपी में ज्वार के बाद बाजरे की खरीद बंद, किसान परेशान

संक्षेप:

Orai News - कालपी में किसानों की उम्मीदें टूट रही हैं क्योंकि ज्वार की सरकारी खरीद पहले ही बंद हो चुकी थी और अब बाजरा की तौल भी बंद कर दी गई है। इससे 1964 पंजीकृत किसानों में निराशा फैल गई है। खाद्य विपणन अधिकारी को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Dec 16, 2025 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share Share
Follow Us on

कालपी। ज्वार की सरकारी खरीद पहले ही बन्द हो चुकी थी लेकिन अब बाजरा की भी तौल बन्द हो गई है जिससे केन्द्र पर फिर से खरीद शुरू होने की उम्मीद पाले किसानो का हौसला टूटने लगा है। वहीं खाद्य विपणन अधिकारी का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। शासन ने एमएसपी पर ज्वार और बाजरा की खरीद करने की जिम्मेदारी खाद्य रसद विभाग की विपणन शाखा को दी थी जिसके द्वारा कालपी और कदौरा ब्लाक में क्रय के स्थापित किए गए हैं जिसमे बिक्री के लिए तहसील क्षेत्र के 1964 किसानो ने पंजीकरण कराया है लेकिन उनकी तौल हो पाती कि इससे पहले 10 दिसम्बर को अचानक विभाग द्वारा ज्वार की खरीद बन्द कर दी थी जबकि बडी संख्या में किसान उपज बेचने के लिए केन्द्र पर लाईन लगाकर खडे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि किसान अभी भी केन्द्र फिर से शुरू होने की उम्मीद में केन्द्र पर डटे है लेकिन मंगलवार को विभाग द्वारा बाजरा की खरीद भी बन्द कर दी गई है जिससे किसानो का हौसला टूटने लगा है। नगर निवासी उमाकांत व सिमरा शेखपुर निवासी राकेश की माने तो वह विगत कई दिनों से बाजरा बेचने की उम्मीद में खड़े थे लेकिन केन्द्र प्रभारी रूचिता द्वारा खरीद बन्द कर दी गई है जिससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड रहा है वही केन्द्र फिर से शुरू होने की उम्मीद विगत क ई दिन से वहा मौजूद अन्य किसान भी परेशान हैं। उनके मुताबिक एक दो दिनों मे अगर शासन ने लक्ष्य नही वढाया तो मजबूर होकर उन्हें जाना पडेगा जिसमे समय के साथ उनका धन भी बर्बाद होगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गोविद उपाध्याय का कहना है कि बाजरा की तुलाई बंद होने के संबंध में उनको कोई जानकारी नहीं है।