पहाड़ गांव फीडर बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - एट 33 केवी विद्युत घर से जुड़े पहाड़ गांव के निजी नलकूप किसान उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति में अनियमितता की शिकायत की है। किसानों का कहना है कि पिछले 10 दिनों से बिजली की कटौती हो रही है, जिससे पेयजल संकट और फसल को नुकसान हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर वे आंदोलन करेंगे।

पहाड़ गांव फीडर बिजली आपूर्ति ठप होने से किसान परेशान

एट। संवाददाता 33 केवी विद्युत घर से पहाड़ गांव फीडर से जुड़े निजी नलकूप किसान उपभोक्ताओं ने लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति को लेकर गंभीर शिकायत विद्युत सर्वस्टेशन पर दर्ज कराई है। किसानों का आरोप है कि पिछले दस दिनों से फीडर की आपूर्ति अनियमित बनी हुई है और लोग भीषण गर्मी में परेशान हैं।मंगलवार को एट 33 केवी सब स्टेशन पर पहाड़ गांव फीडर के निजी नलकूप किसान उपभोक्ताओं ने लिखित शिकायत देकर विभागीय अधिकारियों से फीडर की विद्युत व्यवस्था तत्काल सुधार करने की मांग की। शिकायत में बताया गया कि कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहने से पेयजल संकट के साथ खेतों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।

जिससे फसल को नुकसान होने की संभावना है वहीं पीड़ित किसानों का कहना है। कि यदि जल्द ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर किसानों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल विभाग की ओर से आश्वासन तो दिया गया है। इस दौरान अशोक कुमार, राजकुमार रंणजीत पटेल, हृदेश कुमार, अनिल कुमार, अनूप कुमार, कमल किशोरी, मदन मोहन, हरिओम,भरत पटेल, ज्ञानेन्द सिंह, रामसनेही, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, सहित एक दर्जन किसान मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।