किसानों का प्रतिनिधिमंडल विधान परिषद सभापति से मिला
Orai News - कालपी में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अजय सिंह मलथुआ के नेतृत्व में किसानों ने विधान परिषद के सभापति से मुलाकात की। उन्होंने फसलों के मुआवजे की मांग की, क्योंकि महेवा और कदौरा ब्लॉक में बेमौसम बारिश और तेज आंधी से रवी फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसान भुखमरी की कगार पर हैं।

कालपी। संवाददाता भारतीय किसान यूनियन कालपी के तहसील अध्यक्ष अजय सिंह मलथुआ की अगुवाई में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। फसलों का मुआवजा देने की मांग उठाई। राम वाटिका के सभागार में सभापति को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों ने अवगत कराते हुए कहा कि महेवा ब्लॉक व कदौरा ब्लॉक में लगातार से बेमौसम वर्षा तेज आंधी तूफान से किसानों को रवी की फसलें जैसे गेहूं चना, मटर, अरहर, लाही, आदि तेज आंधी वर्षा से धराशाई हो गई। तथा दूर तक कटी हुई फसलें उड़ गई। किसानों का नुकसान हो गया।
किसान भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा किसानों की फसलों की बीमा कंपनी व दैवीय आपदा फंड से भरपाई कराई जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


