
बारिश से खराब फसलों का बीमा कंपनी से दिलाया जाए मुआवजा
Orai News - उरई में भारतीय किसान संघ और प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ ने अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों के लिए डीएम को मांग पत्र सौंपा। किसानों ने खरीब और रबी फसलों के नुकसान के लिए प्रति एकड़ 30,000 रुपए मुआवजे की मांग की। उन्होंने धान की फसल और अन्य फसलों के नुकसान के लिए उचित बीमा की भी मांग की।
उरई। भारतीय किसान संघ एवं प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ द्वारा जनपद में हुई अतिविष्टि बारिश से नष्ट हुई फसलों के मुआवजा को लेकर डीएम को मांग पत्र सौंपते हुए संगठन ने मांग की है कि खरीब और रबी की फसलों के हुए नुकसान का 30 हजार रुपए प्रति एकड़ से मुआवजा दिया जाए। सोमवार को भारतीय किसान संघ एवं प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ डीएम कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को मांग पत्र देते हुए किसान संघ के जिलाध्यक्ष साहब सिंह चौहान ने बताया बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद हो गई है। वहीं बोई गई रबी की फसल को भी नुकसान हुआ है।

खेतों में आज भी पानी भरा है जल निकासी की व्यवस्था न होने से किसान पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है बारिश से खराब हुई फसल का 30 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया जाए। दूसरी ओर गल्ला मंडी में धान की खरीद पर किसानों का शोषण बंद किया जाए किसानों के भुगतान पर दो प्रतिशत कटौती कर 10 से 15 दिन में भुगतान दिया जा रहा है इस पर रोक लगाई जाए। क्षेत्र पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने भी बुवाई की गई मटर, चना, लाही की बुवाई खेतों में हो चुकी थी बे मौसम बारिश की वजह से किसान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। किसानों ने कर्ज लेकर बीच खाद खरीदा था। देवेंद्र सिंह ने डीएम से मांग की है कि क्रेडिट कार्ड से हर वर्ष फसल बीमा काटा जाता है बीमा कंपनियों से सर्वे कराकर किसानों को उचित से उचित बीमा दिलाया जाए। इस दौरान पूजा सिंह राजावत,विष्णु कांत, रामबाबू सिंह,शिवपूजन, मानवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, कमर अहमद,धर्मपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, धीरज कुमार, अजीत कुमार, राज बहादुर, मोहित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सहित किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


