खेत में आग लगाकर फसल नष्ट करने का आरोप, डीएम से की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई के ग्राम मल्लाहनपुरा के किसान दिलीप कुमार पांडेय ने डीएम को शिकायत पत्र दिया है। आरोप है कि 30 अप्रैल की रात कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उनके खेत में आग लगा दी, जिससे उनकी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

खेत में आग लगाकर फसल नष्ट करने का आरोप, डीएम से की शिकायत

उरई। संवाददाता थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम मल्लाहनपुरा निवासी ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताएं खेत में खड़ी गेहूं की फसल में दबंगों द्वारा आग लगाकर बर्बाद कर दी गई है शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच करा कर दबंग के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की।पीड़ित किसान दिलीप कुमार पांडेय का कहना है कि 30 अप्रैल की रात गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उसके खेत में आग लगा दी, जिससे पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई। आरोप है कि पूर्व में भी आरोपित उसे फसल न काटने की धमकी दे चुके थे। घटना के समय कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, लेकिन पीड़ित को परिजनों के माध्यम से सूचना मिली है।

पीड़ित किसान ने डीएम से पूरे मामले की जांच करा कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।