उरई में कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर किसान की हत्या
Orai News - उरई, संवाददाता। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना में शुक्रवार रात खेत पर यूरिया
उरई, संवाददाता। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना में शुक्रवार रात खेत पर यूरिया डालने गए एक किसान की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। जिसके खिलाफ पत्नी ने पुलिस को तहरीर दी है। शुक्रवार शाम को रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम छौना निवासी 55 वर्षीय वीरेन्द्र दोहरे अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ खेतों में गेहूँ की फसल में यूरिया खाद का छिड़काव करने गया था। कुछ देर बाद गाँव का ही अखलेश दोहरे भी वीरेन्द्र के पास आ गया। अखलेश शराब के नशे में अपने हाथ में एक कुल्हाड़ी लिये हुए था।
वीरेंद्र दोहरे की पत्नी गुड्डी देवी घर का काम निपटाने के लिये खेतों से वापस घर आ गई। जब देर रात वीरेंद्र घर नहीं लौटा तो पत्नी चिंता हुई। पत्नी वीरेंद्र को गाँव में ढूढ़ने लगी। अपने पति की जानकारी गाँव में न मिलने पर गुड्डी देवी अपने खेतों की तरफ ढूढ़ने को निकल पड़ी। अपने खेत के पास चकरोड पर राधेश्याम के खेत के पास बनी मढ़ैया के पास पति वीरेंद्र की गर्दन कटी हुई मृत अवस्था में पाया। जिसके बाद गाँव वालों को सूचना दी गई। गाँव के हत्या की खबर आग की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी प्राप्त करने लगे। मृतक वीरेंद्र के पांच पुत्र व एक पुत्री हैं। सभी की शादी हो चुकी हैं। मृतक के पुत्र रोजगार के लिए गुड़गांव में रहकर काम करते हैं। गाँव मे सिर्फ पति पत्नी रहते हैं। मृतक की पत्नी ने अखलेश के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की माँग की हैं। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी अम्बुज कुमार मौके पर पहुँचे। थाना प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी के द्वारा तहरीर प्राप्त कर ली गई हैं। आरोपी की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया जायेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




