ओलों से फसल बर्बाद, किसान ने कर ली खुदकुशी

Apr 09, 2026 03:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, उरई
share

Orai News - उरई के मोहल्ला इंदिरा नगर में एक किसान ने फसल बर्बाद होने के बाद खुदकुशी कर ली। 50 वर्षीय लखन सिंह की 15 बीघा गेहूं की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद हो गई थी, जिससे वह तनाव में थे। परिजनों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाकर बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई।

ओलों से फसल बर्बाद, किसान ने कर ली खुदकुशी

उरई। कुदरत के कहर से फसल बर्बाद होने पर शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में रह रहे किसान ने बुधवार रात चूहा मार दवा खाकर खुदकुशी कर ली। अचेत हालात में परिजन किसान को मेडिकल कॉलेज ले गए थे जहां इलाज के कुछ देर बाद उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक हमीरपुर के सरीला में 15 बीघा गेहूं की फसल ओलावृष्टि से बर्बाद होने पर किसान तनाव में था। हमीरपुर के सरीला थाना क्षेत्र के ग्राम लोधीपुरा निवासी 50 वर्षीय लखन सिंह राजपूत काफी सालों से उरई शहर के मोहल्ला इंदिरा नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

ओलावृष्टि से फसल बर्बाद होने पर वे तनाव में थे। बुधवार देर शाम चू मार दवा खा ली जिससे वह अचेत हो गए। कुछ देर बाद उनको परिजन उरई मेडिकल कॉलेज ले गए जहां रात में किसान लखन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के साढ़ू हर्ष राजपूत ने बताया कि लखन की पत्नी हृदेश उर्फ ममता के नाम पर गांव लोधीपुरा थाना सरीला जिला हमीरपुर में 15 बीघा खेती है। इसमें गेहूं की फसल की गई थी। चंद दिन पहले ओलावृष्टि होने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। उसके बाद से ही लखन तनाव में चल रहे थे। इन दिनों बेटी रिंकी अपने बच्चे अंश के साथ घर आई हुई है और बुधवार शाम को लखन अपने नाती अंश को घूमाने बाजार गए और वहां से आने के बाद अपने कमरे में जाकर चूहा मार दवा खा ली। काफी देर होने के बाद भी जब वह बाहर नहीं आए तब पत्नी और बेटी कमरे में गई तो वह अचेत पड़े थे। इसपर उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। फिलहाल लखन का एक बेटा हेमेंद्र दिल्ली में है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।