किसान पर मधुमक्खियों के झुंड ने बोला हमला, मारे डंक
Orai News - उरई। संवादददाता कोंच में सामी गांव में खेत पर जा रहे एक किसान पर

उरई। संवादददाता कोंच में सामी गांव में खेत पर जा रहे एक किसान पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को तत्काल कोंच के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया।ग्राम सामी निवासी सतीश 37 वर्ष पुत्र रमेश चन्द्र बुधवार देर शाम अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कहीं से मधुमक्खियों का झुंड आ गया और उन्होंने सतीश पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से घबराए सतीश अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचते ही वह बेहोश होकर गिर पड़े।
घटना के समय खेत के पास मौजूद तीन अन्य लोग, राकेश और गिरीश सहित एक अन्य व्यक्ति भी मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। हालांकि उन्हें मामूली चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत स्थिति को संभाला और बुधवार देर रात 10 बजे घायल सतीश को उपचार के लिए कोंच के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार सतीश की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


