बच्चे कॉपी में जल संरक्षण पर घर के सभी सदस्यों के कराएंगे हस्ताक्षर कराएंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

उरई। संवाददाता इको क्लब के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लहूरा ब्लॉक डकोर की प्रधानाध्यापक डॉ

बच्चे कॉपी में जल संरक्षण पर घर के सभी सदस्यों के कराएंगे हस्ताक्षर कराएंगे

उरई। संवाददाता इको क्लब के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय लहूरा ब्लॉक डकोर की प्रधानाध्यापक डॉ कल्पना श्रीवास्तव पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों व ग्रामवासियों को निरंतर जागरूक कर रही हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय में हर शनिवार प्रकृति को सुरक्षित रखने संबंधी विविध गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, जिनमें बच्चे उत्साह से भाग लेते हैं।प्रकृति ही जीवन है, जल ही जीवन है थीम पर चल रहे जल संरक्षण पखवाड़ा के तहत बच्चों के अभिभावकों को भी अभियान से जोड़ा गया। विद्यालय में जल संरक्षण शपथ कार्यक्रम हुआ, जिसमें माता-पिता ने भाग लिया। बच्चे अब अपनी कॉपी में जल संरक्षण शपथ पर घर के सभी सदस्यों के हस्ताक्षर कराएंगे, ताकि संदेश हर परिवार तक पहुंचे।

वहीं तेज गर्मी में पक्षियों को राहत देने के लिए बच्चों ने दाना-पानी रखने के साथ छोटे-छोटे पक्षी घर भी बनाए। इस गतिविधि से बच्चों में पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम व संवेदना की भावना जागृत हो रही है। प्रधानाध्यापक डॉ. कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों को बचपन से ही प्रकृति से जोड़ना जरूरी है, तभी वे भविष्य में पर्यावरण के सच्चे प्रहरी बनेंगे। इस पूरे कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक ओम प्रकाश सिंह दोहरे का भी निरंतर सहयोग रहा। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। ग्रामीणों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे गांव में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। विद्यालय का यह प्रयास अन्य स्कूलों के लिए भी प्रेरणा बन रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।