नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक
Orai News - नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक फोटो परिचय महिलाओं को

कुठौंद, संवाददाता। थाना कुठौंद परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन के दृष्टिगत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान ऑनलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन शक्ति फेज 5.0(2) के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस उनकी हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। मिशन शक्ति प्रभारी हर्ष वर्धन त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है। उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं निर्भीक होकर अपनी बात रखें, प्रशासन उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शीलबंत सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्र से ग्राम प्रधान नरेंद्र महंत तथा पूजा शुक्ला, गोमती कुशवाह, प्रीति परिहार सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को जागरूक करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


