
एक दिन की प्रधानाचार्य बनीं राधिका सोनी
Orai News - उरई में एसआर बालिका इण्टर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण के तहत, प्रबन्धक अशोक राठौर ने कुमारी राधिका सोनी को एक दिन के लिए प्रधानाचार्य नियुक्त किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य...
उरई। एसआर बालिका इण्टर कॉलेज उरई में आज महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत विद्यालय के प्रबन्धक अशोक राठौर ने इण्टरमीडिएट की छात्रा कुमारी राधिका सोनी को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाकर बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसआर इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य रमाकान्त द्विवेदी एवं एसआर बालिका इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं बस एक लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। प्रबन्धक के इस कदम से बालिकाओं में आत्मविश्वास पैदा होगा तथा वह अन्य के लिए प्रेरणा स्रोत बनेंगे। इसी आत्म विश्वास के सहारे वह भविष्य में प्रशासनिक अधिकारी बनकर उत्कृष्ट कार्य कर सकती हैं। बच्चों के लिए एक ही संदेश है कि वह इस समय पूरे मनोयोग से अनुशासन में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




